भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम संकल्प HEW मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सदर। ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितेश सचदेवा अपर जनपद न्यायाधीश विशिष्ट अतिथि मोतीलाल शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर पूजा नरूला को विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा बालिकाओं को उनके चरित्र एवं सर्वांगीण विकास हेतु सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर एवं विधिक जानकारी बताई। बालिकाओं ने मुख्य अतिथि से अपने लक्ष्य संबंधित प्रश्न किए जिनका अतिथि महोदय ने सही एवं प्रेरणादायक जवाब दिए विशिष्ट अतिथि पूजा नरूला ने सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना इस स्पॉन्सरशिप आदि के बारे में जानकारी दी,कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतिभा करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरालीगल वॉलंटर गौरव मालिक ग्रामीण समाज विकास केंद्र कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की काउंसलर सृष्टि सिंह विद्यालय प्रधानाचार्य बबीता एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
















