बांदा कारागार का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण,

बांदा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में जनपद कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बैरक संख्या 6, 5ए, 5बी व मुलाहिजा बैरक का दौरा किया गया और बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने व विधिक सहायता की जानकारी ली गई। इस दौरान पांच बंदियों को निशुल्क कानूनी मदद उपलब्ध कराई गई। कारागार में मौजूद बंदियों को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा जेल अपील दाखिल करने हेतु उपलब्ध अधिवक्ताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।गर्मी को ध्यान में रखते हुए कारागार में कूलर और पंखे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए तथा पीने के लिए स्वच्छ ठंडे पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही पाकशाला और शौचालयों की सफाई तथा वाटर ड्रेनेज सिस्टम के सही रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपजेलर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts