जनपद न्यायाधीश ने किशोर गृह का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह ने जिला स्थित किशोर गृह (बाल संरक्षण संस्था) का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में निरुद्ध किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं तथा दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किशोरों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि उनके सर्वांगीण विकास और पुनर्वास की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संस्था में उपलब्ध आवासीय, शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार ने अधिकारियों को संस्था में संचालित गतिविधियों, शिक्षा, परामर्श एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित विज्ञान शिक्षक समर वीर सिंह तथा बेसिक शिक्षा विभाग से नामित सहायक अध्यापक शारिक हुसैन और राकेश कुमार भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किशोरों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर देखभाल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संस्था का समस्त स्टाफ एवं सुरक्षा बल भी उपस्थित रहा। अधिकारियों ने संस्था के संचालन को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts