भाजपा सदस्यता अभियान: शुकतीर्थ-भोपा मंडल की संयुक्त बैठक में जिला प्रभारी का संबोधन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत शुकतीर्थ और भोपा मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी और पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश पाल जी ने अपने विचार व्यक्त किए। उनके साथ श्री राजीव सिसोदिया जी और जिले एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चों के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक के पहले, श्री सूर्य प्रकाश पाल जी ने श्री शुकदेव आश्रम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts