मुजफ्फरनगर में वीर क्लीनिक पचेण्डा रोड पर निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया गया। यह आयोजन डॉ. मेघा और डॉ. भारतवीर प्रजापति के सौजन्य से हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पर्व और त्योहार सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी जैसे पर्व सनातन संस्कृति की सेवा भावना को उजागर करते हैं। इस मौके पर मीठे शरबत की छबील लगाकर सैंकड़ों लोगों को सेवा भाव के साथ जल पिलाया गया। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल, जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाजसेविका प्रियंका शर्मा ने कहा कि यह पर्व सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा व्रत माना जाता है और इससे युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में विजय प्रजापति, मुकुल उपाध्याय, इंद्र फौजी प्रजापति, पंडित अतुलेश मिश्रा, शिवम पाल, पूजा पाल, प्रियंका सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में देवेंद्र पाल, गौरवकांत अग्रवाल, शक्ति प्रकाश, ध्रुव प्रजापति, अर्णव प्रजापति, कृष्णा, विशाखा, मनीषा, सपना, बुशरा और अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।















