मुजफ्फरनगर में दिशा बैठक: योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा

मुजफ्फरनगर के विकास भवन सभागार में सांसद हरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न विभागों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई।

सांसद बिजनोर चंदन चौहान, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी सवरूप और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की बात कही गई। कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं की रोजगार स्थिति की जांच का भी निर्देश दिया गया।

लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई को सड़कों की स्थिति सुधारने, पंचायतों में शौचालय निर्माण की जांच कराने और हर घर जल योजना के तहत सड़क मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया। पशु चिकित्सा अधिकारी को गरीबों के लिए डेयरी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और बीमार पशुओं के इलाज के लिए वाहन संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्तियों को छूटने से रोकने और प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी निर्देशों के अनुपालन की बात कही और अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल का उत्तर सुनिश्चित करने को कहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts