मुजफ्फरनगर : विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर ,लाला लाजपत राय गर्ल्स इंटर कॉलेज थानाभवन की छात्राओं ने भविष्य निर्माण की जानकारी प्राप्त की।
कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करियर काउंसलर शरद कौशिक ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें विभिन्न अतिथिगण और कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं को स्किल डेवेलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने बताया कि यह काउंसलिंग भ्रमित छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए आयोजित की जाती है।
यह प्रक्रिया रोजगारपरक शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों को सशक्त भविष्य के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts