भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन एक रेस्टोरेंट में किया गया, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। इस बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने की। बैठक का शुभारम्भ गोयल ने सभी का स्वागत करके किया, जबकि सचिव अमित जैन ने संचालन किया।
बैठक में नीरज केडिया ने पॉल्यूशन ड्राफ्ट पर जानकारी दी, और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्विनी खंडेलवाल ने उद्योगों को सशक्त बनाने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गेस्ट स्पीकर्स सीए संजय संगल और सीए अंकित मित्तल ने केंद्रीय बजट 2024-2025 पर प्रकाश डाला, जिसमें एमएसएमई उद्योगों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों का विवरण दिया गया।
बैठक में जीएसटी कानून अनुपालन पर भी चर्चा की गई और उद्योगों को जागरूक किया गया। चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि आईआईए का उद्देश्य उद्योगों को सशक्त बनाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
















