सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान की बैठक में वृक्षारोपण की हुई चर्चा

बांदा। कैप्टन बद्रीप्रसाद इंटर कालेज मिलाथू बबेरू) मे सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बांदा के आवाह्न पर स्वजातीय पटेल समाज की आज, पुनः एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमे तेरहवीं संस्कार (मृत्यु भोज) को कम से कम खर्चीला बनाये जाने व मृतक की याद मे कम से कम एक फलदार वृक्ष रोपण कर मृतक को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को संरक्षित करते हुए गाँवों को हरा-भरा रखने के लिए सैकड़ों स्वजातीय लोगों ने संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष मुंगी प्रसाद पटेल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मृतक भोज को कम खर्चीला करते हुए, इसे शाही भोज बनने से हर हाल मे रोका जाना चाहिए, अपनी आय का अधिकांश भाग शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार को बेहतर बनाने मे खर्च किया जाय, कुशल संचालन कर रहे संस्थान के महामंत्री विजयराम पटेल ने कहा कि संस्थान की क्षेत्रीय व ग्रामीण इकाई का गठन कर संस्थान को सीधे गांवों से जोड़ा जा रहा है। अधिवक्ता राममिलन सिंह पटेल जी ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर गांवो को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की संस्थान की पहल व उनके कार्या की सराहना की। आज की बैठक की अध्यक्षता पटेल उत्थान समिति बबेरू के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अहार द्वारा की गयी। बैठक मे प्रमुख रूप से जगदीश सिंह पटेल, गजेन्द सिंह पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य रोहित पटेल, लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts