धौलपुर: चौधरीपुरा गांव में स्कूल गेट पर गंदा पानी जमा, बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा

धौलपुर ,राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के चौधरीपुरा गांव में नालियों की व्यवस्था नहीं होने की वजह से घरों का गंदा पानी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौधरीपुरा के गेट पर भरा हुआ है जिससे स्कूली बच्चे गंदे, बदबूदार पानी में फिसलकर गिरने से कपड़े गंदे हो जाते हैं गंदे पानी में गिरने से बच्चों को बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है ,

बच्चों को निकलना दूभर हो रहा है, इस मामले को लेकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव एवं आसपास के गांवों के बच्चे स्कूल जाते हैं,तो स्कूल के गेट के बाहर ही गंदा पानी भरा हुआ है,जिसमें बच्चों का निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है, इस तरफ प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, इस और किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है, ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चौधरीपुरा एवं आसपास के गांवों के लोगों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे, और भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts