अभिषेक सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जन-सामान्य से प्राप्त शिकायतों को डीआईजी/एसएसपी ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं को शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से महिला सुरक्षा एवं उनके साथ होने वाले अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता दी गई। एसएसपी सिंह ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को तत्काल मौके पर रवाना किया गया ताकि शिकायतकर्ता महिलाओं को तुरंत न्याय मिल सके और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा शासन की जनहितकारी नीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। इस पहल को आमजन द्वारा सराहा गया और उन्होंने पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की प्रशंसा की।















