मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थान पर दिय जायेगा धरना:क्रांति सेना

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर क्रांति सेना के मुख्य पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, बैठक में हिंदूवादी नेता अंकुर राणा पर जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर व गैंगस्टर की कार्यवाही किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की। भाजपा की कथित हिंदूवादी सरकार में हिंदुत्व की लड़ाई लड़ने वाले हिंदूवादी नेताओं पर अपराधियों जैसी कार्यवाही की जा रही है, जो निंदनीय है क्रांति सेना पदाधिकारियो ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदू संगठनों को खत्म करने की योजना तैयार कर रही है । मगर जब चुनाव आते हैं तो भाजपा के नेता हिंदुत्व वादी संगठनों की चरण वंदना करने लगते हैं, मगर भाजपा के तमाम नेता इन घटनाओं पर गूंगे बहरे बने हुए हैं। क्रांति सेना ने बैठक में निर्णय लेते हुए कहा कि 28 तारीख को सुबह 11 बजे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थान पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता आशीष शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप जिला सचिव प्रदीप कोरी शैलेंद्र शर्मा दीपक वर्मा विशाल पंडित आदि।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts