खेड़ा गदाई पहुंचे धर्मेंद्र मलिक ने दी श्रद्धांजलि, कहा पिता का निधन पुत्र के लिए वज्रपात

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल के पिताजी चौधरी राजवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव खेड़ा गदाई में पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी पुत्र के लिए पिता का निधन वज्रपात के समान होता है।चौधरी राजवीर सिंह ने समाज और क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी सेवा के दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, और शामली के लिए अतुलनीय कार्य किए। केनरा बैंक में नौकरी करते हुए उन्होंने किसानों को राष्ट्रीयकृत बैंक की कर्ज व्यवस्था के प्रति जागरूक किया और साहूकारों से बचाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की सलाह दी।

चौधरी राजवीर सिंह ने 15 जनवरी को नोएडा स्थित अपने बेटे मोहित बेनीवाल के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके बड़े बेटे के अमेरिका से लौटने के कारण अंतिम संस्कार 17 जनवरी को उनके पैतृक गांव खेड़ा गदाई में किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अशोक बालियान, सतेंद्र, मोहित मलिक और बाबा राजेंद्र सिंह मलिक भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts