भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुजफ्फरनगर।मंसूरपुर धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट – मंसूरपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर, चीनी मिल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पर्यावरण बैज लगाकर उद्घाटन किया। सभी अधिकारी और कर्मचारी ने साथ मिलकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कारखाने में पौधारोपण किया। उपाध्यक्ष ने सभी को पर्यावरण के प्रति सजग और समर्पित रहने की शपथ दिलाई, साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से एक पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक वित्त पंकज अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक एजाज अहमद खान, तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
















