भारतीय कॉलोनी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया।

इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, अंजू अग्रवाल, भीम सैन कंसल, संजय मित्तल, कुशपुरी, विवेक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की, जिससे मंदिर परिसर भक्ति भाव से गूंज उठा।















