मनसा माता मंदिर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने अर्पित किए ध्वज

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के मंडावरा गांव में स्थित प्राचीन पौराणिक मनसा माता मंदिर पर चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के अवसर पर भरपूर मेले का आयोजन हुआ। शनिवार को आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर ध्वज लेकर पहुंचे और मंदिर में ध्वज अर्पित कर माता से सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने माता को हलवा, पूरी और चने का प्रसाद अर्पित किया। मेले में चाट, पकोड़े, मिठाई, आइसक्रीम व झूले भी लगाए गए, जिनका बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक सभी ने आनंद लिया।

मनसा माता मंदिर का निर्माण लगभग 800 वर्ष पूर्व केवल एक ही रात्रि में हुआ बताया गया है। यह मंदिर बिना चुना, ईंट और सीमेंट के केवल पत्थर से निर्मित है, जो अद्भुत कला का उदाहरण है। मंदिर में चमत्कारिक माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

सेवक पुजारी कन्हैयालाल पांडा के अनुसार चैत्र अष्टमी पर हर वर्ष विशाल भंडारे और मेले का आयोजन होता है, जिसमें सभी भक्तों का सहयोग रहता है।

विश्व हिंदू परिषद के रोहिताश शर्मा ने बताया कि मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, मद्रास जैसे शहरों से श्रद्धालु यहां आकर माता को ध्वज अर्पित करते हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं।

सरपंच हजारीलाल मीणा ने बताया कि मेले का आयोजन सभी के सहयोग से होता है और कुश्ती दंगल की भी विशेष व्यवस्था की जाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts