भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती पर निकाली शोभायात्रा

राजगढ़ (अलवर)। साहू समाज राजगढ़ की ओर से भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती पर कलश व शोभायात्रा निकाली गई। समाज के मुन्नालाल साहू ने बताया कि यात्रा से पूर्व गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि गणेश मंदिर पर गणेश पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा गणेश पोल से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्ग माचाड़ी चौक, चौपड़ बाजार होते हुए कारोठ मार्ग स्थित निजी मैरिज गार्डन पहुंची।

शोभायात्रा में राम-लक्ष्मण, सीता, राधा-कृष्ण सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ सहित आसपास के साहू समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts