गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के पास के गांवों के लोगों को टोल टैक्स मुक्त किए जाने की मांग

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर जल्द ही टोल टैक्स शुरू होने वाला है। द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क बनाए जाने में दिल्ली और गुरुग्राम के किसानों की जमीनें गई हैं।दिल्ली और गुरुग्राम में टोल के पास के गांव और कॉलोनियों के निवासियों ने रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे टोल टैक्स की माफी की मांग को लेकर टोल के पास पंचायत की और सांकेतिक धरना दिया।

इस मौके पर बजघेड़ा, बृजवासन, भरतल, बामदोली, धुल सरस, छावला, शाहबाद, बाबूपुर, जहाजगढ़, सरायअलावर्दी, चौमा, दौलताबाद, धनवापुर, खेड़की माजरा, धनकोट, न्यू पालम विहार और कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों ने प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।
धरने में दादा मोटे कमेटी, धनंजय और रिशीराज राणा के नेतृत्व में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। इस दौरान गुरुग्राम नगर निगम के पूर्व पार्षद रिशीराज राणा वार्ड पांच के राम अवतार राणा, वार्ड छह के पार्षद सतपाल, साई कुंज सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश राणा, प्रवीण आदि मौजूद थे। लोगों ने टोल पर मौजूद सबइंस्पेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस बैठक में यह तय किया गया है कि सभी गांवों के दो-दो प्रतिनिधि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गुरुग्राम और दिल्ली के सांसद से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इन सब प्रयासों के बावजूद अगर नियमानुसार टोल के पास के गांवों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का टोल टैक्स माफ नहीं किया गया तो वे टोल हटवाने की कार्रवाई करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts