सार्वजनिक मार्ग पर कथित अवैध धार्मिक ढांचे को लेकर विवाद, कार्रवाई की मांग तेज

मुजफ्फरनगर। शहर की साकेत कॉलोनी की गली नंबर 3 में बने एक कथित अवैध धार्मिक ढांचे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने इसे सार्वजनिक मार्ग पर बना अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।संगठन की ओर से कहा गया है कि यदि 14 जून तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 जून को संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा का कहना है कि यह ढांचा आमजन के आवागमन में बाधा बन रहा है और पहले भी इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।संगठन की सक्रिय सदस्य सरिता शर्मा अरोरा ने बैठक में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश स्पष्ट हैं कि किसी भी सार्वजनिक स्थान या सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने धार्मिक ढांचे को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है और जानबूझकर टालमटोल कर रहा है।संगठन ने पहले 10 जून तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए इसे बढ़ाकर अब 14 जून किया गया है। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका विरोध शांतिपूर्ण रहेगा और कानून-व्यवस्था का पूरी तरह पालन किया जाएगा।इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts