डेल्सी रोड्रिग्ज को बनाया गया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति,

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और निकोलस मादुरो की सहयोगी डेल्सी रोड्रिग्ज को देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक चैंबर ने शनिवार को अपने आदेश में कहा कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज, निकोलस मादुरो की गैरमौजूदगी में देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालें।मादुरो को शनिवार सुबह अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन में हिरासत में लिया गया था। कोर्ट के फैसले में कहा गया है कि रोड्रिग्ज प्रशासनिक निरंतरता और देश की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए वेनेजुएला के बोलिवेरियन गणराज्य के राष्ट्रपति का पद संभालेंगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोड्रिग्ज को देश में राष्ट्रपति की शक्तियां मिल गई हैं। फैसले में यह भी कहा गया है कि ‘कोर्ट इस मामले पर बहस करेगा कि ताकि देश के राष्ट्रपति की जबरदस्ती गैरमौजूदगी की स्थिति में राज्य की निरंतरता, सरकार के प्रशासन और संप्रभुता की रक्षा की गारंटी देने के लिए लागू कानूनी ढांचे का पता लगाया जा सके।’

रोड्रिग्ज ने संभाल लिया राष्ट्रपति का पद

वेनेजुएला का संविधान राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी की स्थिति में उपराष्ट्रपति को कमान देता है। आर्टिकल 233 और 234 के तहत, गैरमौजूदगी चाहे अस्थायी हो या स्थायी, उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति को कर्तव्यों को संभालना होता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रोड्रिग्ज ने शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) पद संभाला। निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने के कई घंटे बाद उन्होंने दूसरे मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों से घिरे नेशनल डिफेंस काउंसिल के सेशन की अध्यक्षता की।

निकोलस मादुरो के रहते हुए रोड्रिग्ज देश के उपराष्ट्रपति के साथ ही देश की तेल और फाइनेंस की मंत्री भी थीं। इसके पहले सरकारी टीवी पर प्रसारित एक बयान में अमेरिकी हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और वेनेजुएला की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा, हम महान मातृभूमि के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान करते हैं,क्योंकि वेनेजुएला के साथ जो हुआ है, वह किसी के साथ भी हो सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts