Delhi ITI Form 2026: दिल्ली आईटीआई एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,

दिल्ली के विभिन्न संस्थानों से आईटीआई करने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की ओर से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जून से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। छात्र निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं फीस

सभी छात्र एडमिशन के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “दिल्ली सरकार के आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण और लॉगिन करने के लिए “यहां क्लिक करें” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर फ्रेश कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

Delhi ITI Application Form 2026

आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

दिल्ली आईटीआई एडमिशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों- सीट आवंटन पत्र की प्रति, अनंतिम प्रवेश पर्ची की प्रति, सभी मूल प्रमाण पत्र, आवंटित आईटीआई में जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का सेट, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र, रैगिंग निषेध का स्व-सत्यापित वचन पत्र, स्व-सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र, उम्मीदवार का आधार कार्ड, उम्मीदवार के तीन फोटो, पासबुक/कैंसल चेक (आधार से जुड़ा हुआ) की फोटोकॉपी, जिसमें उम्मीदवार के खाते का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हो की जरूरत होगी।

डेट वाइज एडमिशन शेड्यूल

delhi iti

delhi iti admission

ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

एडमिशन के लिए विभिन्न ट्रेड्स

छात्र आईटीआई संस्थानों में ब्यूटी एन्ड बेलनेस, APPAREL, ऑटोमेटिव, कैपिटल गुड्स एन्ड मैनुफक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड हार्डवेयर, फूड इंडस्ट्री टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी, हेल्थ केयर, IT & ITES, मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एन्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट, प्लंबिंग, पावर आदि ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts