दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर का खुशनुमा है मौसम,

देश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. आज यानी 26 जनवरी को दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम साफ रहेगा. लेकिन इसके बदलने की फिर से आशंका बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 दिन बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बनी है. इसके प्रभाव में, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. ऐसा होने पर एक बार फिर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी.गणतंत्र दिवस को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि इस दिन दिल्ली का आसमान साफ रहेगा. लोगों को कोहरे की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा. मौसम विभाग ने सुबह से ही धूप खिलने की उम्मीद जताई है. दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

राजस्थान का सीकर सबसे ठंडा

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ठंड से लोग बेहाल हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार में सर्दी जोरों पर है. यहां कोल्ड-डे जैसे हालत बने हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के सीकर में सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

Lko 2025 01 26t073423.599

घना कोहरा और शीतलहर

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है. वहीं, बिहार के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति की संभावना है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts