दिल्ली चुनाव: देवली सीट पर LJP (रामविलास) की एंट्री, चिराग पासवान ने दीपक तंवर पर जताया भरोसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। चिराग पासवान का बयान तंवर के अनुभव और उनके सामाजिक कार्यों को चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत देता है। यह देखना होगा कि देवली सीट पर यह गठबंधन क्या असर डालता है।

दिल्ली में बनेगी एनडीए की सरकार-पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली की जनता में मौजूदा सरकार के खिलाफ जिस तरह का आक्रोश है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता एक दशक से परेशान है. दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार दिल्ली में बनेगी. प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है.

68 सीटों पर लड़ रही बीजेपी चुनाव

भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों, जनता दल (यूनाइटेड) और लोजपा (रामविलास) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट दी है. भाजपा यहां की 70 सदस्यीय विधानसभा की 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है. जदयू ने अपने हिस्से आई बुराड़ी सीट से पार्टी के नेता शैलेन्द्र कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है. दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts