देहरादूनः चुभती-जलती गर्मी का मौसम आया, 34 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

भले ही प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो रहा है। लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी तेवर दिखाने लगी है। दिन के समय चटक धूप खिलने से चुभती-जलती गर्मी का अहसास होने लगा है।दिन में व्यस्त रहने वाली शहर की मुख्य सड़कों पर गर्मी के चलते कम लोग दिखने लगे हैं। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे व कूलर के साथ एसी का भी प्रयोग करने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में भी यह इजाफा और बढ़ सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक का इजाफा हुआ।

यह रहा तापमान

अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 34.8 18.4

पंतनगर 36 16.1

मुक्तेश्वर 20.4 10.5

नई टिहरी 24 11.9

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts