वृक्षों की घटती संख्या मानव सांसों पर भारी:पंचायत अध्यक्ष डा.निर्वाल

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर।वृक्षों की घटती संख्या मानव सांसों पर भारी  पर्यावरण और हरियाली संरक्षण के अभियान के अंतर्गत आज शुक तीर्थ के सच्चा धाम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। किसान मोर्चा मंडल शुक तीर्थ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा देश के अमर बलिदानियों अपने माता पिता के नाम पर पौधे रोपे गए ,आज ही जिला पंचायत अध्यक्ष डा .वीरपाल निर्वाल का जन्मदिन भी है।

उनके जन्मदिन पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने सच्चा धाम और गैस एजेंसी शुकतीर्थ में वृक्षारोपण का आयोजन किया ।सैकड़ों पौधों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण और पोषण का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा .निर्वाल ने कहा कि वृक्षों की लगातार कटाई और वृक्षों की घटती संख्या मानव सांसों पर भारी पड़ रही है और धरती का तापमान बढ़ा है जिसके कारण स्वच्छ जल एवं वायु का अभाव होता जा रहा है जो आने वाले समय में भयंकर रूप धारण कर लेगा इसलिए हमें आज ही जागरूक होने की आवश्यकता है। किसान मोर्चा अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि पेड़ भी माता पिता की तरह हमारे जीवन को सुरक्षित तथा संरक्षित करते हैं । सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा और कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने भी अपने विचार रखे । इसी अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल को केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की । इस अवसर पर ,अनुज गोयल , जयकरन गुर्जर ,महामंत्री अरुण पाल , पंकज माहेश्वरी ,साध्वी पूजा जी, प .विनोद शर्मा ,राहुल शर्मा , मा.विनोद ,रवि आर्य ,मनोज कुमार , डा अनिल प्रजापति , महेंद्र चौहान ,सतबीर पाल योगेश गुर्जर , राजकुमार राठी ,तुषार सालार,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts