Debit नहीं केवल Credit Card के साथ ही मिलते हैं ये 5 फायदे, पैसों की कर पाएंगे बचत । credit card benefits special offer cashback reward discount on deals

Credit Card- India TV Paisa
Photo:FILE क्रेडिट कार्ड

Credit Card Benefits: क्रेडिट कार्ड का चलन आज के समय में डेबिट कार्ड से ज्यादा हो गया है। इसकी वजह कई ऐसे फायदे हैं जो कि केवल क्रेडिट कार्ड के साथ ही देखने को मिलते हैं। इसके जरिए आप काफी पैसों की बचत भी आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

कैशबैक रिवॉर्ड 

क्रेडिट कार्ड का एक सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपको इन पर कैशबैक का फायदा मिल जाता है। इससे जरिए आप आसानी से अपनी खरीदारी पर कैशबैक अर्जित कर सकते हैं। कई कंपनियों की ओर से ग्रॉसरी, फ्यूल, यूटिलिटी बिल्स और शॉपिंग करने पर निश्चित कैशबैक ऑफर किया जाता है। 

डिस्काउंट और ऑफर्स 

क्रेडिट कार्ड का एक सबसे बड़ा फायदा होता है कि इस पर आपको कंपनियों की ओर से स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा भी दिया जाता है। कई कंपनियों द्वारा स्पेशल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ऑफर किए जाते हैं। इन पर आपको स्पेशल डिस्काउंट का फायदा भी मिलता है। 

क्रेडिट स्कोर 

क्रेडिट स्कोर बढ़ाने का क्रेडिट कार्ड एक अच्छा माध्यम है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है तो क्रेडिट कार्ड्स के बिल का समय पर भुगतान करके आप आसानी से अपने क्रेडिट स्कोर को सुधार सकते हैं। 

ब्याज फ्री लोन 

क्रेडिट कार्ड ही एक ऐसा फाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट में जिसमें आपको ब्याज फ्री राशि दी जाती है। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड में 50 दिन का इन्टरेस्ट फ्री पीरियड होता है। इसके जरिए आप आसानी से अपने बिल का भुगतान अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। 

इमरजेंसी फंड 

वैसे तो ज्यादातर फाइनेंसियल एक्सपर्ट मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड को कभी भी इमरजेंसी फंड के रूप में नहीं देखना चाहिए, लेकिन कोई वित्तीय जरूरत पड़ने पर ये आसानी से इमरजेंसी फंड के रूप में काम कर सकता है। इसकी मदद से आप आसानी से फंड प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से फंड उपयोग समय हमें सावधान रहना चाहिए और समय पर इसका भुगतान करना चाहिए।

Latest Business News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts