संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत.

बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव निवासी अजय पटेल पुत्र ज्ञान बाबू उम्र करीब 24 वर्ष, की संदिग्ध अवस्था पर मौत हो गई। परिजनों के द्वारा तुरंत अजय पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के एक पुत्र व एक लड़की है। इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी सुहानी देवी मां उमा देवी पुत्र अमन पुत्री ज्योति सहित पूरे परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया की मृत्यु का कारण स्पष्ट जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्टर आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts