अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट के ‘व्हील वेल’ में मिला शव.

अमेरिका के हवाई द्वीप के काहुलुई के माउई पुलिस ने यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के माउई में उतरने के बाद उसके व्हील वेल में एक शव मिलने की जांच कर रही है. एयरलाइन और पुलिस विभाग ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यूनाइटेड ने एक ईमेल में कहा कि शव मंगलवार को शिकागो से काहुलुई हवाई अड्डे पर पहुंची फ्लाइट 202 के मेन लैंडिंग गियर में से एक के व्हील वेल में मिला.

एयरलाइन ने कहा कि बोइंग 787-10 के व्हील वेल तक केवल फ्लाइट के बाहर से ही पहुंचा जा सकता था. एयरलाइन और पुलिस के मुताबिक, अभी इस बात की जनाकारी नहीं मिली है कि व्यक्ति ने इसे कैसे या कब एक्सेस किया.माउई पुलिस विभाग ने कहा कि वो इस मामले की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में अभी न तो यूनाइटेड और न ही माउई पुलिस विभाग ने आगे की कोई जानकारी शेयर की है. एसोसिएटेड प्रेस ने काहुलुई हवाई अड्डे को इस मामले के लिए फोन किया और उसे राज्य परिवहन विभाग के एक जनसंपर्क अधिकारी के पास भेजा गया.जनसंपर्क अधिकारी ने इस मामले में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है. हवाई में छुट्टियों के मौसम में घटित हुए ये विमान दुर्घटना की अकेली नहीं है. इस घटना के बाद से तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर यात्री उसकी व्हील तक कैसे पहुंचा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts