उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चलेंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक।इस बार परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सख्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। प्रश्नपत्रों और आंसर शीट्स पर सुरक्षा कोड लगाए जाएंगे। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) का उपयोग किया जाएगा।इस साल कुल 54 लाख से अधिक छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है















