मंत्री के हस्तक्षेप से किसानों को बांटी गई डीएपी खाद .

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत निवाईच साधन सहकारी समिति पैलानी मैं आज सुबह 6रू00 बजे से किसान भूखे प्यासे टोकन की आस में सहकारी समिति के गेट के पास खड़े हो गये । जब सुबह 8रू00 बजे नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश पहुंचे और 300 किसानों को टोकन बांटा, वही गडरिया साधन सहकारी समिति के सचिव हरिशंकर दीक्षित जो अतिरिक्त में निवाईच गांव के साधन सहकारी समिति का चार्ज मिला है पहुंचकर भीड़ को देखते ही अपनी टीम सहित ताला लगाकर भाग खड़े हुए वहीं मौजूद किसानों ने जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को सूचना दी वहीं मंत्री ने कमिश्नर डीएम के साथ एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा को सूचना दी वही मौके पर पहुंचे तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह व नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक पैलानी राजेश कुमार वर्मा ने देखा तो ताला लगा हुआ था वही सचिव को गायब रहने पर फटकार लगाई तो सचिव ने बताया कि मैं जसपुरा में हूं वहीं तहसीलदार ने फटकार लगाते हुए तत्काल वापस आने को लेकर निर्देशित किया और करीब 3रू45 बजे पहुंचे सचिव ने ताला खोलकर तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक पैलानी की अगुवाई किसानों को खाद का वितरण किया गया वहीं जब इस संदर्भ में कमिश्नर अजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त सचिव ने टोकन किसानों को बांटकर ताला लगाकर गायब हो जाना गंभीर मामला है विभागीय जांच कराई जा रही है जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी ।बता दें इसके पूर्व भी किसने संजय सिंह शिव यादव आकाश शिवम रामबाबू मनोज रमेश दयाशंकर आदि आधा सैकड़ा किसानों ने तहसील में पहुंचकर खाद वितरित न किए जाने को लेकर शिकायत की थी लेकिन तहसील से कोई ठोस पहल न होने के बाद किसानों ने विभागीय अधिकारियों एवं कमिश्नर और जिलाधिकारी के साथ-साथ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को भी उक्त मामले से अवगत कराया। किसान सुंदर ,भोला, रामबाबू ,रमेश ,गणेश ,रोहित सिंह ,मोहित, संजय, संपत सुनैना ,फूल कली आदि ने कहा कि सुबह 6रू00 बजे से हम लोग पैलानी के साधन सहकारी समिति में बैठ गए थे और 3.30 बजने के बावजूद मंत्री रामकेश निषाद के हस्तक्षेप से हमको खाद मिल रही है उन्होंने मंत्री का आभार जताया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts