सुखदेव ढाबे पर दबंगों का हमला, फर्नीचर तोड़ा, महिलाओं से अभद्रता

मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित एनएच‑58 पर बागोवाली पुलिस चौकी के पास प्रसिद्ध सुखदेव ढाबे पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव रखेड़ी के कुछ स्थानीय दबंग, सलमान पुत्र यूसुफ के नेतृत्व में, देर रात ढाबे पर पहुंचे और यात्री बस में जबरन चढ़ने की कोशिश करने लगे। यात्रियों और कर्मचारियों के विरोध पर उन्होंने ढाबा मालिक पुष्पराज सिंह पर हमला कर दिया, जान से मारने की धमकी दी, कुर्सियांटेबल तोड़ दीं और महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने खुद कोकुरैशीबताते हुए पुरानी रंजिश का भी जिक्र किया। हमले के दौरान ढाबे में अफरातफरी मच गई और यात्री डर के साये में गए।नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और एक मोटरसाइकिल (UP‑12Y‑5479) को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।ढाबा संचालक पुष्पराज सिंह ने एसपी ऑफिस में शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब उनकी उनके कर्मचारियों की जान को खतरा है।इस घटना से आसपास के ढाबा संचालकों राहगीरों में डर का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने सड़क किनारे सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts