एम्बिएंस एकेडमी जानसठ में साइबर क्राइम व मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र जानसठ स्थित एम्बिएंस एकेडमी में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और डिजिटल युग में सतर्कता का भाव विकसित करना रहा। टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और दैनिक जीवन में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 और एंबुलेंस सेवा-108 के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, मिशन शक्ति केंद्रों और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना तथा महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी भी साझा की गई।

साइबर थाना प्रभारी सुल्तान सिंह ने छात्रों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग और फिशिंग आदि से बचने के उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, किसी के साथ ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध कॉल या संदेशों से सतर्क रहें। छात्रों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम ने पंपलेट वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया और विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts