साइबर ठगी शिकार से बचने के लिए किया जागरूक.

बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपति इंटर कालेज बेर्राव मे सोमवार की दोपहर बबेरू कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने कालेज पर पहुंचकर मौजूद सभी छात्र छात्राओं को साइबर से ठगी के शिकार से बचने के लिए एवं महिला सशक्तिकरण तहत जागरूक किया गया है। बबेरू कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक निक्की पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार साहू, महिला कांस्टेबल विकल पाल हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल सुशील कुमार के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को ठगी से बचाव को जागर किया, वही इस समय नाना प्रकार के अफवाहों से ड्रोन कैमरे उड़ रहे हैं। चोरियां हो रही हैं, इस विषय में जानकारी दी, और कहा कि कोई सही जानकारी अगर आप लोगों को मिलती है, तो पुलिस को सूचना दे, अपने मोबाइल से अपना अकाउंट ना बताएं, तथा आधार कार्ड व ओटीपी नंबर अनजान व्यक्ति को ना दे, जिससे आप ठगी का शिकार नहीं हो पाएंगे, अगर ओटीपी नंबर कोई फोन से मांगता है,तो उसको अगर आप ओटीपी नंबर दे दिया तो आप ठगी के शिकार हो जाएंगे, इसलिए किसी को ओटीपी नंबर न बताएं, जिसको लेकर सभी छात्र छात्राओं को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार चतुर्वेदी, राजकरण सिंह पटेल, रोहित पांडे, विनय सिंह, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रखें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts