श्रीराम कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यशाला, छात्रों और आमजन को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए

मुजफ्फरनगर: श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में 18 अक्टूबर 2025 को साइबर जागरूकता अभियान के तहत व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ को कॉलेज प्रबंधन द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज फाउंडर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, प्रचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार, उपप्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री सुल्तान सिंह, और साइबर क्राइम टीम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में बताया कि फिशिंग लिंक, नकली वेबसाइट, फेक प्रोफाइल, वर्चुअल करेंसी, QR कोड स्कैनिंग और फर्जी निवेश योजनाओं से लोग ठगी का शिकार बनते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पासवर्ड, OTP या बैंक विवरण साझा न करें, सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स सुरक्षित रखें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं।

कार्यशाला में पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम श्री बिनोद कुमार सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन श्री भानु भास्कर ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों को संबोधित किया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर पोर्टल के माध्यम से त्वरित सहायता की जानकारी दी।

कार्यशाला में रियल केस स्टडीज, प्रेजेंटेशन और इंटरैक्टिव क्विज़ सत्र के माध्यम से साइबर अपराधों की श्रेणियों और बचाव उपायों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा लेकर सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts