बिस्तर पर दरिंदगी: अश्लील वीडियो देख पति बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर वो हुआ जिसके बारे में सोचा भी न था

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का ससुरालीजन ने गर्भ में बेटी होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ उस पर गलत नजर रखता है।कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है। एसपी के आदेश पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एसपी विनोद कुमार से शिकायत की। बताया कि 22 नवंबर 2019 को उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में इनोवा कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाने लगी। ससुरालीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिजन ने पांच लाख रुपये भी दिए। लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। पीड़िता ने बताया कि जेठ की उस पर गलत नजर है। आए दिन छेड़छाड़ करते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब शिकायत की तो जेठानी और पति ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिए। जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो ससुरालीजन ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। पुत्री होने पर उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। दो दिसंबर 2022 को ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया।

एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि पति अश्लील वीडियो देखता है। वह वीडियो देखने के बाद शराब पीता और उससे उल्टी-सीधी फरमाइशें करता। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जब वह विरोध करती तो उसकी पिटाई की जाती।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts