वैज्ञानिक तरीके से बेनकाब होंगे अपराधी एसपी की पहल.

बांदा। अपराधों की जाँच को और अधिक तेज़, सटीक एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाँदा में नवागत फारेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब हो कि इस आधुनिक फारेंसिक वाहन के उपलब्ध होने से अपराध घटनास्थलों का वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं उनका विश्लेषण और भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। यह वाहन फिंगर प्रिंट किट, डीएनए सैंपलिंग किट, हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा, ब्लड व सैंपल कलेक्शन उपकरण, लैपटॉप एवं अन्य आधुनिक जाँच उपकरणों से सुसज्जित है। इससे जाँच की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा अपराधियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलित करने में पुलिस को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बाँदा बेलास यादव, परिवहन शाखा प्रभारी उ0नि0 राम बहादुर रावत सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts