राजगढ़ (अलवर) थाना क्षेत्र के माचाडी के पास पुलिस और गौरक्षकों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गौवंश से भरी एक पिकअप को जब्त किया। गौरक्षक प्रशांत पंडित ने बताया कि वाहन से 7 गौवंश मुक्त कराए गए, जिनमें 6 जीवित और एक मृत पाया गया।
मृत गौवंश का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन को जब्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुक्त कराए गए गौवंश को भोरंगी गोशाला में पहुंचाया गया।















