एटा जिले में एक किसान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोवंश को गोली मार दी। गोली गोवंश के पीछे के हिस्से पर लगी, जिससे वह घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हाथरस जनपद के थाना कोतवाली हाथरस गेट के दयानतपुर का निवासी रवि शर्मा किसान है। वह थाना कोतवाली अवागढ़ के गांव बछाकर खेती करता है। बताया गया है कि रवि ने गोवंश में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली गोवंश के पिछले हिस्से पर लगी। वो मरने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद हिंदू एकता समूह के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।















