दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

बाँदा- जिले में झकझोर कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां पर मामूली कहा सुनी के बाद पति-पत्नी ने अपने घर में अलग अलग कमरों में जाकर गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अंदर मौजूद दंपति के 2 मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वही फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 6 साल पहले इन लोगों ने प्रेम विवाह किया था और ये अलग अलग जाती के थे और इनके दो बच्चे हैं। अरहर कूटने को लेकर इनमें आपस में झगड़ा हो गया था। मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदरा डेरा से सामने आया है।यहां के रहने वाले 28 वर्षीय लल्लू निषाद व 26 वर्षीय उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. मृतक लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में किसी तरह के कोई विवाद होने की जानकारी नहीं थी। जब उनके दोनों बच्चों अनुष्का (4 वर्ष) व किस्सू (2 वर्ष) के रोने की आवाज सुनी तो मोहल्ले की कुछ बच्चियों वहां पर गई. जिसके बाद घटना के बारे में जानकारी हुई. इसने बताया कि लल्लू भूमिहीन था और वह 4 बीघे जमीन दूसरे की बटाई पर लिए हुए था और खेती कर अपना गुजर बसर करता था और शनिवार को उसे खेत में अरहर की फसल कूटने जाना था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा. इसने बताया कि घर के अंदर किसी बात को लेकर इनमें आपस में कहासुनी हो गई जिस पर जहां लल्लू ने घर के अंदर बने एक पक्के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं उसकी पत्नी गोमती का शव घर के अंदर ही एक कच्चे कमरे में धन्नी में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सौरभ सिंह ने बताया की पति-पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई है और जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts