जनसेवा में आगे पार्षद मंसूर बदर, सफाई अभियान से लेकर बिजली और सीवर समस्याओं का किया समाधान

सहारनपुर। नगर निगम पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बरसात के बाद सम्भावित संचारी रोगों की रोकथाम हेतु गणपत सराय, नीमतला, सोहराब खान चौक और सराय गरीबा में विशेष सफाई अभियान चलवाया गया। इस दौरान नालियों में मैलाथियान, गेमक्सिन, चूना का छिड़काव एवं एंटी लार्वा फॉगिंग करवाई गई। कई मोहल्लों—पुल कंबोह और खटीकान—की बंद हाईमास्ट लाइट तथा पुरानी मंडी और खटीकान की एलईडी लाइट को भी ठीक करवाया गया। पुरानी मंडी खाकरोबान के बाहर मिनी ट्यूबवेल के टूटे स्लैब को भी तत्काल दुरुस्त किया गया।
बंद सीवर लाइनों की शिकायतों पर सीवर कंपनी Wabag के अधिकारियों के साथ मछुआरों का मोहल्ला एवं सराय शाहजी में साइड विजिट कर सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।
मंसूर बदर ने कहा कि शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर सफाई नायक अब्दुल गफ्फार, शाह हारून जुबैरी, मुकर्रम जुबैरी, फैसल जुबैरी, फैजान जुबैरी, हाजी ताज अंसारी, दिल्लू दिलनवाज, सोनू जैदी, नानू चौधरी, पप्पू साहब समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts