मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पहल से टला विवाद टाउनहाल प्रकरण शांत,

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल मैदान में किसान नेता राकेश टिकैत की पगड़ी उलझने के बाद उपजे तनाव को पुलिस प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की सक्रियता से शांत कर दिया गया। भगवा सैलाब के बीच बने इस विवाद को भाकियू ने जीआईसी मैदान में रैली कर नाराजगी जताकर उठाया, लेकिन मंत्री अग्रवाल ने लगातार सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद विधायक राजपाल बालियान और टिकैत बंधुओं से संवाद बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आपसी नहीं, बल्कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ है और हमें एकजुट होकर इसका जवाब देना चाहिए। मंत्री ने सभी पक्षों से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की और टिकैत बंधुओं का सम्मान करते हुए समाज की एकता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने अफसरों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जीआईसी मैदान की महापंचायत में भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई दी। मंत्री के प्रयासों से जिले में शांति बहाल हुई और संभावित विवाद टल गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts