तीन लाख की चोरी और दहेज केस का विवाद, बेटे ने मां-नानी पर लगाए गंभीर आरोप.

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में पारिवारिक विवाद अब पुलिस और पंचायत तक पहुंच गया है। एक किशोर द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में अपनी नानी और मां पर घर से तीन लाख रुपये नगद और 15 तोले चांदी की पाजेब चोरी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को दिए पत्र में बताया कि उसके पिता तंसीर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उन्होंने अपने दो बेटों व एक बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ उनकी हर जरूरत पूरी की है।

प्रार्थी के अनुसार 26 मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे उसकी नानी शबाना उर्फ गुड्डो उनके घर आई थीं। उस समय वह और उसका भाई शाहजेब घर पर मौजूद थे। आरोप है कि नानी घर में रखे तीन लाख रुपये नगद और 15 तोले चांदी की पाजेब चोरी कर अपने साथ ले गईं। बच्चों ने उन्हें सामान ले जाते हुए देखा था। बाद में जब पिता तंसीर ने पत्नी आफरीन और सास शबाना से रुपये और पाजेब वापस मांगे तो उन्होंने सामान लौटाने से इनकार कर दिया।शिकायत में कहा गया है कि इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद और झगड़ा शुरू हो गया। मामले को सुलझाने के लिए कई रिश्तेदारों की पंचायत भी हुई। आरोप लगाया गया कि पंचायत में नानी ने रुपये और पाजेब ले जाने की बात स्वीकार भी की, लेकिन सामान वापस नहीं किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि नानी ने परिवार को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी।

प्रार्थी ने यह भी कहा कि उसकी मां आफरीन ने महिला थाना मुजफ्फरनगर में उसके पिता, दादा-दादी तथा ताऊ-ताई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की झूठी शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का दावा है कि 1 अप्रैल 2026 की सुबह आठ बजे मारपीट की जो घटना बताई गई है, वह पूरी तरह गलत है, क्योंकि उस समय उसके पिता घर पर मौजूद ही नहीं थे।पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले भी 14 मई 2025 को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर नानी शबाना उर्फ गुड्डो और मां आफरीन के खिलाफ चोरी तथा झूठी शिकायत देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts