कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मंत्री द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आतंकवाद से जुड़ी अभद्र टिप्पणी किए जाने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर नारेबाजी करते हुए मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नल कुरैशी भारत की बेटी और गौरव हैं, जिन पर की गई टिप्पणी देश को धर्म के नाम पर बांटने की मानसिकता को दर्शाती है। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने मंत्री को जेल भेजने की मांग की। महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सूरज बाजपेई, कालूराम जाटव सहित अन्य नेताओं ने भाजपा पर देश की एकता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। इस दौरान “कुरैशी तेरा अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जमकर आक्रोश जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts