तमिलनाडु में बहुमत से कुछ सीटें दूर रही विजय की टीवीके पार्टी जल्द ही सरकार बनाने जा रही है. टीवीके सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनने जा रही है. कांग्रेस ने खुद समर्थन देने का ऐलान किया है.कांग्रेस ने तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. अब समर्थन को लेकर आधिकारिक लेटर सामने आ गया है.

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अब विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. पहले खबर आई थी कि कांग्रेस विजय की सरकार में दो मंत्री पद चाहती है. इसे लेकर प्रभारी गिरीश चोदनकर और प्रवीण चक्रवर्ती टीवीके के संपर्क में हैं.सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में थे लेकिन अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि ये फैसला दिल्ली के बजाय तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी करे. इसलिए दिल्ली में मंथन के बाद तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें औपचारिक तौर पर टीवीके को समर्थन देने का फैसला लिया गया.















