मृतका के परिजनों से मिले कांग्रेसी, बंधाया ढांढस

बांदा। गत दिवस यहां मोहल्ला बिजली खेड़ा, बांदा में मां व बेटी दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मृतका के पति ननकाई प्रसाद एवं लड़के रोशन कुमार से मुलाकात की, उन्हें ढाढस, धैर्य बधाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं, हमारी कांग्रेस पार्टी की पूरी संवेदना एवं सहानुभूति आपके साथ हैं।आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में शामिल सभी कांग्रेस जनों ने दिवंगत दोनों आत्मा की शांति के लिए एवं परिजनों को धैर्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर शामिल कांग्रेस जनों में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कांग्रेस जनों ने हार्दिक संवेदना, सहानुभूति जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts