GST विवाद पर सियासी घमासान: मैड ओवर डोनट्स पर 100 करोड़ की टैक्स कार्रवाई, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

जीएसटी को लेकर देश में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। हाल ही में मशहूर डोनट ब्रांड मैड ओवर डोनट्स (Mad Over Donuts) पर जीएसटी GST चोरी के मामले में 100 करोड़ रुपये का बड़ा झटका लगा है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जीएसटी को “व्यापार विरोधी” हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैड ओवर डोनट्स पर आरोप है कि उन्होंने डोनट्स की बिक्री पर जीएसटी की गलत दरें लागू कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया। जीएसटी अधिकारियों की जांच के बाद यह मामला सामने आया, जिसके बाद कंपनी पर 100 करोड़ रुपये की टैक्स रिकवरी का आदेश दिया गया। सरकार की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार छोटे और मध्यम व्यापारियों को निशाना बना रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “जब बड़ी-बड़ी कंपनियों को सरकार संरक्षण देती है, तब छोटे व्यापारियों पर टैक्स के नाम पर डंडा चलाया जाता है।”

वहीं, सरकार ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है और किसी भी कंपनी को कर चोरी की छूट नहीं दी जाएगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि जीएसटी नियमों का सख्ती से पालन हर व्यवसाय के लिए जरूरी है और इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि सरकार कर चोरी के खिलाफ किसी को भी बख्शेगी नहीं।

मैड ओवर डोनट्स का मामला सामने आने के बाद अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थ ब्रांड्स पर भी जीएसटी विभाग की नजरें टिकी हुई हैं। व्यापार जगत इस फैसले को लेकर असमंजस में है, क्योंकि पहले भी कई बार जीएसटी स्लैब और दरों को लेकर विवाद हो चुके हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी लड़ाई देखने को मिलती है और सरकार इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts