कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को सलाम, कांग्रेस ने शौर्य और त्याग को किया स्मरण

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भूरागढ़ स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उस समय की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते पाकिस्तानी सेना ने कारगिल की पहाड़ियों पर मय गोला-बारूद और राशन-पानी के कब्जा कर लिया था और भारतीय सेना को सीधी चुनौती दी थी। लेकिन हमारी सेना के जांबाज सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए दो माह तक चले कठिन युद्ध में अभूतपूर्व शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन को खदेड़ दिया और अंततः कारगिल की चोटियों पर विजय प्राप्त कर वहां तिरंगा फहराया।

कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति दुनिया की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के सैनिकों की ताकत का मुकाबला कभी नहीं कर सकती। भारतीय सैनिकों का जज्बा ही तिरंगे को ऊंचाई देता है, क्योंकि तिरंगा केवल हवा से नहीं बल्कि सैनिकों की सांसों से लहराता है।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जिला सचिव कालीचरण साहू, अशरफ उल्ला खान रम्पा, धर्मेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेसजन एवं आसपास के ग्रामीण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को जीवित रखते हुए देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts