तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण बड़ा हादसा टल गया। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि विमान हादसे के बेहद करीब था, लेकिन पायलट की स्किल और किस्मत ने सभी की जान बचा ली। यह विमान अंततः आपात स्थिति में चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा गया।
सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट में कुल पांच सांसद सवार थे। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के साथ-साथ खराब मौसम ने पायलट को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। हालांकि, एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा कि पायलट ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित उतारा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।















