लखनऊ : यूपी में कांग्रेस के हिस्से 17 सीटें आई हैं.. इनमें सिर्फ तीन सीटों पर अब तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है, इनमें रायबरेली और अमेठी की सीटें हैं. अब दिलचस्प पिक्चर क्या है, वो समझिए.पहले दूसरे तीसरे और चौथे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनके उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं.
आगे की पिक्चर देखिए. सातवें यानी आखिरी चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनके भी उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. लेकिन अमेठी और रायबरेली की सीट पर पांचवें चरण में चुनाव होने हैं, वहां के उम्मीदवार अब तक कांग्रेस तय नहीं कर पाई है.
जहां एक तरफ कांग्रेस यूपी में सातवें चरण के उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है तो वहीं पांचवें चरण की सीट रायबरेली, अमेठी पर अब तक कांग्रेस उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है.. जिसके चलते प्रयागराज सीट पर भी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.
अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस का इंतज़ार!















