ज़हरीली सब्ज़ी खाकर हुई हालत गंभीर

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनग ।ज़हरीली सब्ज़ी खाकर हुई हालत गंभीर आनन फानन में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती:क्रांतिकारी शालू सैनी। सेवाओं से सबके दिलो में एक अलग स्थान बनाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी की जहरीली लोकी खाकर हुई हालत गंभीर आनन फानन में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। चंद रूपयों के लालच में लोगों की जिंदगी का सौदा कर जहरीली दवाइयों का प्रयोग कर रातो रात कर रहे हरी सब्जी तैयार। देश भर में प्रसिद्ध लावारिसो की वारिस के नाम जानी जाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष। सब्जी खाने से निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। गत दिवस क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा बाजार से हरी सब्जी ;लोकी खरीदी गई थी जिसकों खाने के बाद अचानक से हालात गंभीर होती चली गई। खास बातचीत में क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के राय के आधार पर हरी सब्जियों का सेवन किया जा रहा था। मगर उनको क्या मालूम था कि अब लोगों की नजरों में इंसान की जिंदगी की कीमत कुछ भी नही रही। और चंद रूपयों के लालच में हरी सब्जियों को रात भर में तैयार करने के लिए जहरीली दवाईयों का प्रयोग किया जा रहा हैं। जो लोगों को काफी नुकसान एवं जान लेवा साबित हो रही हैं। उन्होने बताया कि एक और जहां भीषण गर्मी और लू के थपेडों से बचने के लिए लोगों के द्वारा काफी हद तक अपने आप को बचाया जा रहा हैं। वहीं दूसरी और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा घातक बीमारियों से बचने के लिएं हल्का भोजन एवं हरी सब्जियों का प्रयोग करने के लिए कहा जाता हैं।लेकिन हरी सब्जियां ले सकती है जान क्रांतिकारी शालू सैनी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts